फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Despite the drop in temperature, the sultry heat made it miserable

तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Despite the drop in temperature, the sultry heat made it miserable
Despite the drop in temperature, the sultry heat made it miserable
बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ाई
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मौसम में गर्मी की तल्खी बरकरार है। हालांकि पिछले दो दिनों के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार और रविवार को जिले के कुछ हिस्सों में आंधी आने और बरसात होने के कारण तापमान में यह गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं बार-बार बिजली गायब होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
एक सप्ताह पहले 11 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था। 16 मई को यह तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 17 मई को तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कड़ी धूप के साथ गर्म हवाओं का दौर भी जारी रहा। इससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि तापमान में कमी आने से कुछ राहत रही।
विज्ञापन

कड़ी धूप, भीषण गर्मी और गर्म लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग चेहरा और पूरा शरीर ढककर निकले। बावजूद इसके गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। सबसे ज्यादा परेशानी खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूरों को हो रही है। गर्मी के कारण आम लोगों की कार्य क्षमता भी प्रभावित हो रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कम से कम एक से डेढ़ माह तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह का तापमान एक नजर में
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
17 मई 43 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
16 मइ 45 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
15 मइ 45 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
14 मई 44 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
13 मई 44 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
12 मइ 42 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
11 मई 42 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस

बिजली खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर बढ़ रहा लोड
गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर लगातार लोड बढ़ रहा है। ट्रिपिंग भी बढ़ गई है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं उपकरण दगा दे रहे हैं। इससे बेसमय बिजली गायब होना आम बात हो गई है। फाल्ट दूर करने में कभी-कभी घंटों लग जाते हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता राम शबद का कहना है कि बिजली उत्पादन पटरी पर आने से कटौती बंद कर दी गई है। अब केवल लोकल फॉल्ट के कारण ही बिजली की किल्लत पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed