फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Despite protests and uproar, the road was not repaired

Lakhimpur Kheri News: विरोध और हंगामे के बाद भी नहीं सुधारी सड़क

Wed, 17 Dec 2025 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Despite protests and uproar, the road was not repaired
आरोपों से घिरी निर्माणाधीन सड़क। संवाद
मझगईं। मंडी समिति से बनवाई जा रही डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण में भ्रष्टाचार और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन के बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है, जबकि संबंधित अधिकारी इस मामले में मौन हैं। यह सड़क क्षेत्र के गांव सिसवारा गदियाना से छेदुई गांव तक बनाई जा रही है। इसकी कुल लंबाई डेढ़ किलोमीटर है। निर्माण कार्य मंडी समिति से कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि यह क्षेत्र बाढ़ग्रस्त है। यदि सड़क का निर्माण मजबूत और मानक के अनुसार नहीं किया गया, तो जलभराव के कारण यह जल्द ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाएगी।
विज्ञापन

सड़क पर सूखी व कम डामर डालने से बजड़ी पैरों से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार को संबंधित अधिकारियों ने खुली छूट दे रखी है। इस कारण वह मनमाने ढंग से काम कर रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिलाधिकारी से सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी समिति के जेई ज्ञानेश कुमार ने बताया कि सड़क पर दो सेंटीमीटर पीसी है, अभी कोई भुगतान नहीं किया गया है। कार्य चल रहा है। पूरा होने के बाद जांच की जाएगी। ठंड में पकड़ में थोड़ी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed