फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deshrajara Tanda village became empty after seeing

देखते ही देखते खाली हो गया देशराज टांडा गांव      

Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो   पलियाकलां। Updated Sat, 19 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Deshrajara Tanda village became empty after seeing
sharda - फोटो : amar ujala
शारदा नदी के कटान को तेज देख ग्रामीणों ने खुद उजाड़े आशियाने 
विज्ञापन

सूरजपुर की प्रधान का भी तोड़ा जा रहा घर 

शारदा नदी की विकरालता भीरा क्षेत्र के सूरजपुर ग्रामसभा के देशराज टांडा गांव पर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लगातार नदी कटान करती हुई गांव की तरफ बढ़ रही है। इससे भयभीत ग्रामीण खुद ही पलायन करने लगे हैं। धीरे-धीरे अपने आशियाने उजाड़ते हुए ग्रामीणों ने गांव खाली कर दिया है। यहां तक की सूरजपुर की प्रधान का घर नदी से कुछ दूरी पर ही बचा है जिसको भी तोड़ा जा रहा है।  

शारदा नदी हर साल इलाके के कई गांवों में कहर बरपाती है। इस बार भी नदी ने कई गांवों में विनाशलीला की है, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित भीरा क्षेत्र के गांव हुए हैं। इसमें सूरजपुर ग्रामसभा का देशराज टांडा गांव काफी प्रभावित हुआ है। देशराज टांडा में नदी तेजी से कटान कर रही है। आधा गांव तो नदी ने अपने आगोश में ले ही लिया था। अब बचे कुछ ग्रामीणों ने भी गांव से पलायन करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने अपने आप ही आशियाना तोड़ गांव से पलायन शुरू कर दिया है। यहां तक कि सूरजपुर ग्राम प्रधान मीरा सिंह का मकान भी शारदा ने निशाने पर ले लिया है। जिस पर उनके परिजन अपने आप ही मकान तोड़कर तोड़ना शुरू कर दिया है। इसी तरह गांव के कृपाल सिंह, हुकुम सिंह, रामगोपाल सिंह, सुरेश, रामकिशोर, ईश्वर, दिनेश, तरसेम, रामप्रसाद, गंगाराम, सकटू, नारायन आदि ग्रामीणों ने भी अपने पक्के व अर्ध पक्के मकानों को तोड़कर गांव से पलायन कर लिया है। शारदा नदी की विकरालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते तीन दिनों में नदी तेजी से कटान करते हुए आधे गांव का सफाया कर चुकी है। जिससे ग्रामीण काफी भयभीत हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed