फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deputy CM pays tribute to former MLA Bala Prasad Awasthi

Lakhimpur Kheri News: डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक बालाप्रसाद अवस्थी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM pays tribute to former MLA Bala Prasad Awasthi
पूर्व विधायक बालाप्रसाद अवस्थी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते उपमुख्यमंत्री बृजेश
धौरहरा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय बालाप्रसाद अवस्थी के एकादशाह संस्कार में शामिल होने गांव बेल्तुआ पहुंचे। उन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बालाप्रसाद अवस्थी और उनके परिवार से उनका व्यक्तिगत लगाव रहा है। वह उन्हें ‘दद्दू’ कहकर संबोधित करते थे। उन्होंने पूर्व विधायक के पुत्र राजीव अवस्थी, संजीव अवस्थी, विनीत अवस्थी सहित अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन

एकादशाह संस्कार में क्षेत्र के हजारों लोगों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान धौरहरा विधायक विनोदशंकर अवस्थी, निघासन विधायक शशांक वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, उमाशंकर मिश्र, डॉ. रमारमण मिश्र और ईसानगर ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed