फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand to provide subsidy to farmers and to start closed warehouse

Lakhimpur Kheri News: किसानों को अनुदान दिलाने, बंद गोदाम शुरू कराने की मांग

Fri, 12 Sep 2025 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide subsidy to farmers and to start closed warehouse
संपूर्णानगर। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संचालकों ने किसानों की समस्याओं को रखने के साथ ही कई प्रस्ताव पेश किए।
विज्ञापन


समिति परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता गन्ना समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, संचालक लखविंदर सिंह ने की। बैठक में संचालक लखविंदर सिंह ने कहा कि ट्रांस शारदा क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है और ऐसा इसीलिए है कि समिति से जुड़े पीलीभीत थाना हजारा के किसानों को सब्सिडी नहीं दी जा रही है। जबकि खीरी के किसानों को सब्सिडी मिल रही है। इसको लेकर किसानों को अनुदान दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

थाना हजारा के संचालक पदम सिंह ने हजारा, मोरनिया, गांधीनगर, राघवपुरी, कबीरगंज आदि में गोदाम हैं लेकिन बंद है। जिन्हें संचालित करने का मुद्दा उठाया। संचालक बेचेलाल ने सुमेरनगर में नया क्रय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भेजने की बात कही। दयाराम ने समिति व मिल परिक्षेत्र में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की मांग रखी। अध्यक्ष सुखविंदर सिंह व सचिव गंगाराम यादव ने बैठक में आए सभी सुझावों को प्रस्ताव बनाकर आगे भेजने की बात कही। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी मिथलेश तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed