फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand to include Dhaurahra in the proposed railway line

Lakhimpur Kheri News: प्रस्तावित रेल लाइन में धौरहरा को शामिल कराने की मांग

Tue, 15 Sep 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to include Dhaurahra in the proposed railway line
भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते व्यापार उद्योग मंडल के व्यापारी। स्रोत: व्यापारी
धौरहरा। कार्यकर्ता बैठक में शामिल होने धौरहरा पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता से व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नागरिकों ने प्रस्तावित रेल लाइन के रूट में धौरहरा को शामिल कराने की मांग की। उन्होंने जिलाध्यक्ष को मांगपत्र सौंपकर सहयोग का आग्रह किया।
विज्ञापन

लोगों ने मैलानी से नानपारा-रायबोझा तक प्रस्तावित रेल लाइन के रूट में धौरहरा को शामिल कराने की मांग की। स्थानीय नागरिक लंबे समय से इस मांग को लेकर इंटरनेट मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक शांतिपूर्ण अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि प्रस्तावित रेल लाइन दुधवा जंगल के बाहर से होकर गुजरेगी। ऐसे में धौरहरा से होकर रेल लाइन निकालना क्षेत्र के लिए अधिक उपयोगी होगा। लोगों के मुताबिक, रेल मंत्रालय की ओर से रूट सर्वेक्षण के लिए बजट भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

नागरिक इससे पहले निघासन विधायक शशांक वर्मा, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया को भी मांगपत्र सौंप चुके हैं। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष आदिल किरमानी, चिकित्सक डॉ. मुकेश गुप्ता, मंत्री प्रदीप अवस्थी, शिवकुमार रस्तोगी, शाहिद अली, पीयूष श्रीवास्तव, सुरेश नाग, सभासद राकेश चौरसिया, कृष्ण कुमार पांडे, एबीवीपी के अभिमन्यु शुक्ला, शिवा श्रीवास्तव, ऋतिक निगम, दुर्गेश गुप्ता समेत दर्जनों नागरिक ब्लॉक सभागार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने आश्वस्त किया कि वह इस कार्य के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed