फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand to improve the status of Nagar Panchayat and health facilities to Mitouli

मितौली को नगर पंचायत का दर्जा और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर कराने की मांग

Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to improve the status of Nagar Panchayat and health facilities to Mitouli
मितौली। कस्बे की अस्पताल रोड पर मुख्य बाजार में जुटे लोगों से जब अमर उजाला ने जब मितौली के मुद्दे और समस्याएं जानने की कोशिश की, तो लोगों ने दिल खोलकर बात कही। कहा कि पहले तो मिलौली को नगर पंचायत का दर्जा मिले और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों।
विज्ञापन

चुनावी चौपाल में मितौली के बाशिंदों ने स्थानीय मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई, छुट्टा पशुओं का फसल का नुकसान करना, बेरोजगारी, जलभराव की समस्या और तहसील होने के बावजूद परिवहन की सबसे बड़ी समस्या है। लोगों ने आने वाली सरकार और जनप्रतिनिधि से बेटियों के लिए इंटर व डिग्री कॉलेज की मांग की। सबके अपने-अपने दावों और वादों के बीच लोगों ने विकास और सुरक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने वाले विधायक चुनने की मंशा जाहिर की। लोगो ने स्वच्छ व ईमानदार छवि, लोगो के सुख दुख में साथ देने वाले, विकास की सोच रखने वाले सुरक्षा सम्मान स्वास्थ्य आदि के प्रति सजग रहने वाले प्रत्याशी को ही जीता कर विधानसभा भेजने की बात की।
विज्ञापन

मितौली को नगरपंचायत का दर्जा दिलवाया जाए जो कि काफी समय से लोगों की मांग है। इसे जीतने वाले जनप्रतिनिधि को पूरा करना चाहिए। बच्चों के खेलने की व्यवस्था नहीं है। खेलकूद के लिए मिनी स्टेडियम बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह बग्गा
तहसील मुख्यालय होने के बाद भी परिवहन की समस्या बड़ी है। न तो रोडवेज बसें चलती हैं और न ही कोई प्राइवेट बसें, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मितौली को नगर पंचायत का दर्जा भी दिलवाया जाए।
- राजिक अली सिद्दीक़ी
स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है। लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएं। रोजगार के लिए लोग परेशान हैं। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। शिक्षा रोजगार, स्वास्थ्य पर काम किया जाए।
- राजेश दीक्षित
युवा बेरोजगार है। युवाओं को रोजगार दिया जाए। आवारा पशुओं की समस्या का समाधान किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पानी की व्यवस्था को बेहतर किया जाए और गांवों को लिंक मार्गो से जोड़ा जाए।
- योगेश कुमार कटियार (मितौली)
छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए दिन रात खेतों की रखवाली में लगे रहते हैं। लेकिन सरकार छुट्टा पशुओं से अभी तक निजात नहीं दिला पाई है, जिसे आने वाली सरकार को दूर करना चाहिए।
- मोहनलाल पाल (मितौली)
कस्बे में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। अतिक्रमण की वजह से अस्पताल रोड पर आए दिन जाम लगी रहती है। कभी कभी जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती है, जिससे मरीजों और आम आदमियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
- प्रदीप शाक्य
क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए कोई शिक्षण संस्थान नहीं है। आने वाले विधायक को क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थान खुलवाने चाहिए। क्षेत्र में रोजगार की बड़ी समस्या है। जिससे युवाओं को पलायन करना पड़ता है। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए।

- विनय गुप्ता
बालिकाओं के लिए शिक्षा के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। न कोई कन्या इंटर कॉलेज है न कोई कन्या डिग्री कालेज, उच्च शिक्षा के लिए बच्चों को बाहर जाना पड़ता है। इसका समाधान होना चाहिए और क्षेत्र में बालिकाओं के लिए विद्यालय खोले जाएं। यही आने वाले जनप्रतिनिधि से उम्मीद है।
- अमित कटियार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed