फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Demand for Kothi bridge by protesting amidst flood in Barotha

Lakhimpur Kheri News: बरोठा में बाढ़ के बीच प्रदर्शन कर मांगा कोठी पुल

Fri, 11 Sep 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 11 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Demand for Kothi bridge by protesting amidst flood in Barotha
रपटा पुल पर पानी मे खड़े होकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: सोशल मीडिया
निघासन। बाढ़ के पानी के तेज बहाव से परेशान बरोठा के ग्रामीणों ने बुधवार को रपटा पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कोठी पुल का निर्माण कराने और रपटा ऊंचा कराने की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बाढ़ के दौरान रपटा पर तेज बहाव होने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है और अब स्थायी समाधान जरूरी है।
ग्रामीणों के अनुसार बरसात और बाढ़ के दौरान रपटा पर तेज बहाव होता है। रपटा के दोनों ओर सड़क ऊंची है, जबकि रपटा का हिस्सा नीचा है। इससे पानी यहां एकत्र होकर तेज गति से बहता है। जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी तेज बहाव में बड़ा हादसा होते-होते बचा था। गांव का युवक अंकित पुत्र प्रहलाद मवेशियों के लिए चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तेज बहाव में डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तैरकर उसे बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर लखनऊ में उसका इलाज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, हर साल बाढ़ में रपटा पर यही स्थिति बनती है। पानी बढ़ने पर बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों के साथ आने-जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जरूरी काम से निकलने वाले ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर रपटा पार करना पड़ता है।

सोनू शुक्ला, राहुल राज, अमर प्रकाश, रामेंद्र भार्गव, विजयपाल, पुरुषोत्तम, गुड्डू राजपूत और राजकुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि रपटा ऊंचा कराने के साथ कोठी पुल का निर्माण कराया जाए तो समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed