{"_id":"699de80eb7efe02b6c0e8264","slug":"demand-for-control-on-online-trade-the-chamber-of-commerce-submitted-a-memorandum-to-the-mp-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-169101-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की मांग, व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन व्यापार पर नियंत्रण की मांग, व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
Tue, 24 Feb 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपकर सांसद उत्कर्ष वर्मा से वार्ता करते व्यापारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को संसदीय कार्यालय पहुंचकर खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा को ज्ञापन दिया। इसके माध्यम से पदाधिकारियों ने ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार से छोटे और फुटकर व्यापारियों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर चिंता जताई और इस मुद्दे को संसद में उठाने तथा प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की मांग की।
बताया कि ऑनलाइन खरीद-बिक्री के बढ़ते चलन से पारंपरिक बाजार और छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिससे कई परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। व्यापार मंडल ने बताया कि बड़े डिजिटल मंच भारी छूट, चुनिंदा विक्रेताओं को बढ़ावा और मूल्य निर्धारण की विशेष व्यवस्था से असमान प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं।
पदाधिकारियों ने मांग की कि प्रतिस्पर्धा कानून और विदेशी निवेश नीति का सख्ती से पालन कराया जाए तथा ऑनलाइन व्यापार के लिए स्पष्ट नियम बनाए जाएं। साथ ही छोटे व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, आपदा राहत और संयुक्त निगरानी तंत्र लागू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए जल्द ठोस कदम उठाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, सुरेंद्र तोलानी, राजेंद्र अजमानी, योगी सचदेवा सौरभ सिंहा, शिव तोलानी, प्रदीप जायसवाल, राकेश बरनवाल समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।