{"_id":"6511c8f25641153b0f0c0877","slug":"delhi-girl-files-case-against-city-resident-ex-boyfriend-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-6482-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांड़ को भाला मारकर किया घायल, दो नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांड़ को भाला मारकर किया घायल, दो नामजद समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार को सांड़ को भाला मारकर घायल करने वाले ढाबा संचालक और उसके चार साथियों पर पशु क्रूरता का केस दर्ज किया गया है।
खीरी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में सलेमपुर कोन निवासी रामगोपाल पांडेय ने बताया कि रविवार को लखीमपुर-सीतापुर रोड पर संचालित सुपर किंग ढाबे के मालिक शहाबुद्दीन उर्फ मिट्ठू, सराफत और चार से पांच अज्ञात लोगों ने सांड़ को दौड़ाया। बाद में घेरकर उसे भाला मार दिया। भाला लगने से सांड़ का पेट फट गया। लोगों ने सांड़ के पेट में लगा भाला निकाला।
बताया कि घटना के समय वह और सूर्यमणि मिश्र ओयल से लखीमपुर जा रहे थे। घटना की सूचना पुलिस और आचार्य संजय मिश्र को दी। पुलिस ने ढाबा मालिक शहाबुद्दीन, शराफत और चार से पांच अज्ञात लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।