{"_id":"621550616f7465d8b9ce4696c59e6a68","slug":"delegate-of-the-114-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलीगेट के 114 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेलीगेट के 114 उम्मीदवार मैदान में
लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना समितियों और सहकारी चीनी समितियों के सामान्य निकाय के गठन के लिए प्रतिनिधियों (डेलीगेट) की चुनाव प्रक्रिया के तहत रविवार को नामांकन पत्रों की वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। 302 पदों पर डेलीगेट चुने जाने हैं जिसमें 60 क्षेत्रों के लिए 114 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके लिए 23 को मतदान कराया जाएगा। कई सीटों पर एक भी नामांकन न होने से पद रिक्त रह जाएंगे। वहीं कई सीटों पर एकल उम्मीदवार होने से उनका निर्विरोध डेलीगेट चुना जाना तय है।
सहकारी गन्ना विकास समिति लखीमपुर भूमि संरक्षण अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी (आरओ) और एडीओ अशोक कुमार वर्मा (एआरओ) की देखरेख में नामांकन वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड में हो रहे डेलीगेट के चुनाव में हुई प्रपत्रों की जांच में 29 पर्चे निरस्त किए गए हैं। 12 सीटों पर डेलीगेट के लिए कोई पर्चा दाखिल नहीं किया गया है इसलिए यह सीटें रिक्त रह गई हैं। एआरओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि 13 संचालक क्षेत्र के 724 डेलीगेट के लिए चुनाव में 1206 पर्चे जमा किए गए थे जिसमें से 1177 वैध और 29 निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। गोला गन्ना समिति के सचिव भूपेश राय ने बताया कि क्षेत्र के 21 गांवों की 36 सीटों पर चुनाव होगा। वहीं 19 डेलीगेट का निर्विरोध चुना जाना तय है।
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल में डेलीगेट की आठ सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार रमेश बाबू ने छह क्षेत्रों के लिए आठ सीटों पर 16 प्रत्याशियों की सूची जारी की। चीनी मिल में डेलीगेट के लिए कुल 81 सीट हैं, जिसमें एक सीट से नामांकन नहीं आया। 80 सीटें ही बचीं जिसमें से 72 पर एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है। आठ सीटों के लिए 16 प्रत्याशियों के चुनाव चिंह आवंटित किए गए हैं। खीरी-पीलीभीत सहकारी गन्ना समिति में 11 क्षेत्रों लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। 20 डेलीगेट का एकल नामांकन होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। 24 डेलीगेट प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं।
पलियाकलां। सहकारी गन्ना विकास समिति में 30 प्रत्याशियों के अपना नाम वापस लेने और 36 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त होने के बाद अब 17 पदों पर 66 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जबकि 60 डेलीगेटों का एकल नामांकन के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने दी है।
संचालक का चुनाव आठ को
प्रबंध कमेटी के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 26 मार्च को मतदाता सूची का प्रदर्शन, 27 को आपत्तियां लेकर निराकरण, 29 को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन और 30 मार्च को संचालक पद के लिए पर्चे दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 31 को प्रपत्रों का निरीक्षण कर वैध पर्चों के नामों का प्रदर्शन किया जाएगा। एक अप्रैल को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। आठ अप्रैल को संचालक पद का चुनाव होगा। अध्यक्ष पद के लिए नौ अप्रैल को मतदाता सूची का प्रदर्शन कर आपत्तियां ली जाएंगी। इसी दिन आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम सूची का प्रदर्शन होगा। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नौ अप्रैल को ही पर्चे दाखिल कर प्रपत्रों का निरीक्षण के बाद वैध नाम का प्रदर्शन कर इसी दिन मतदान कराने के साथ परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।