फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deepali, the president of Navdisha, took charge

Lakhimpur Kheri News: नवदिशा की अध्यक्ष दीपाली ने संभाला कार्यभार

Wed, 09 Jul 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deepali, the president of Navdisha, took charge
इनरव्हील क्लब नवदिशा की नई कार्यकारिण की पदा​धिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। इनरव्हील क्लब के महिला संगठन नवदिशा की नई टीम को कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष गौरी गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष दीपाली गुप्ता को पदभार सौंपा। सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कनक बरनवाल, आईएसओ सरिका गुप्ता व लता अग्रवाल को भी पिन पहनाकर दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष दीपाली गुप्ता ने एक मुट्ठी अनाज प्रतिदिन, क्लब गुल्लक, बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वितरण, 270 पौधों का रोपण तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी पात्र वितरण जैसे सेवा प्रकल्पों की घोषणा की। साथ ही क्लब की ई-बुलेटिन प्रेरणा दीप का विमोचन भी किया गया। पूनम आगा ने आगामी इंटरसिटी मीट की जानकारी विस्तारपूर्वक साझा की। संचालन संगीता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, संस्था की ज़ोनल हेड सपना कक्कड़, कोऑर्डिनेटर विभा सक्सेना समेत संस्था की कई सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed