{"_id":"66d8aca816b5560f7001ecf4","slug":"deed-writer-arrested-advocates-boycotted-work-for-the-third-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-128340-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बैनामा लेखक गिरफ्तार, अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बैनामा लेखक गिरफ्तार, अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
पलियाकला। तहसीलदार कार्यालय से एक बैनामा लेखक के फाइलें और नोटपत्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी बैनामा लेखक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अधिवक्ताओं ने तहसीलदार व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रखा। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत अन्य को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर मुकदमे में अधिकारियों के नाम शामिल करने की मांग की।
पलिया तहसीलदार के कार्यालय से बैनामा लेखक के चोरी छिपे फाइल ले जाने के मामले में सोमवार को अधिवक्ताओं ने देर शाम तहसील में हंगामा किया था। बाद में उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बैनामा लेखक पर चोरी का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैनामा लेखक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने बैनामा लेखक प्रमोद कुमार सिंह निवासी बरखेरवा एलआरपी कोतवाली सदर को जेल भेज दिया। उधर अधिवक्ताओं ने तहसील में नारेबाजी कर जुलूस निकाला।
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्तिकेय सिंह को सौंपकर बताया कि मामले में तहसीलदार, पेशकार और अजीर की भूमिका संदिग्ध होने के बावजूद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसी को लेकर अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी रखा। उन्होंने तहसीलदार और अन्य आरोपियों का तबादला नहीं होने तक कार्य बहिष्कार और आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पलिया बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे।