{"_id":"952b8f5f711f33f9f2032d8751ef418a","slug":"death-of-man-in-building-construction-multiplex-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में युवक की मौत
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 04 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली के पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के सामने निर्माणाधीन मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग में सोमवार की सुबह शटरिंग का कार्य करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक युवक सीतापुर जिले के हरगांव थाने के गांव बेहड़ पाथू का निवासी था, जो सोमवार की सुबह फर्श पर फिसलकर लोहे की राड पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते मेें दम तोड़ दिया।
श्री जी इंटरप्राइजेज नाम से मल्टीप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें सीतापुर के हरगांव थाना के गांव बेहड़ पाथू निवासी 20 वर्षीय कौशल पुत्र रामसागर शटरिंग का कार्य करता था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कौशल किसी काम से हथौड़ी लेकर परिसर में बने नए फर्श से निकल रहा था, जिसपर पानी भरा था।
इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह लोहे की राड पर सिर के बल गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी दिलीप कुमार निवासी बाराबंकी अन्य लोगों के साथ घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के पिता रामसागर ने बताया कि दो माह से वह ठेकेदार महेंद्र सिंह निवासी अज्ञात के साथ मल्टीप्लेक्स में शटरिंग का कार्य कर रहा था। हादसे के बाद उसे घायल होने की सूचना मिली थी, जिसके थोड़ी देर बाद उसकी मौत की खबर साथियों ने फोन से दी।
हादसे के बाद से ठेकेदार मौके पर नजर नहीं आया और न ही पोस्टमार्टम कराने पहुंचा। श्रम कानून के तहत पंजीयन होने पर निर्माण श्रमिक के परिवार वालों को ऐसी दुर्घटना मृत्यु पर पांच लाख की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस संबंध में मल्टीप्लेक्स मालिक और ठेकेदार की ओर से कोई जानकारी पीड़ित परिवार को उपलब्ध नहीं कराई गई है।