{"_id":"64f62ac068005528df0066b7","slug":"death-of-a-villager-suffering-from-fever-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-5066-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
मझगईं। इलाके के बेला कलां निवासी बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण करीब 20 दिनों से बुखार से पीड़ित था, जिसका पलिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बेला कलां निवासी 55 वर्षीय छेदालाल को करीब 20 दिन पहले बुखार आया था। बुखार के कारण सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इलाज के लिए पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। कई गांवों में बुखार, खांसी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। दवा का छिड़काव भी किसी गांव में नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि बुखार से मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची।
पलिया में नहीं लगे जांच शिविर, दो मलेरिया पॉजिटिव निकले
पलियाकलां। सीएचसी में सोमवार को करीब 500 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें 60 लोगों की बुखार से पीड़ित निकले। इनकी जांच में दो लोगों के मलेरिया संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। लैब स्टाफ के मुताबिक, पीलीभीत के गांधीनगर निवासी शीतल पत्नी संजय व सरियापारा के रामराज पुत्र मौलीराम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, सीएचसी की तरफ से अभी तक किसी भी बुखार पीड़ित के गांव में कैंप नहीं लगाया गया है। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि अभी कैंप तो नहीं लगा है, लेकिन जल्द ही कैंप लगाए जाएंगे। संवाद