{"_id":"607dd1bf8ebc3eb92d46a56d","slug":"death-lakhimpur-news-bly4444184196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
सुनीता रानी मित्रा फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
मितौली। पंचायत चुनाव ड्यूटी कर रहीं सहायक अध्यापिका की तबीयत बिगड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। विकासखंड मितौली के बूथ संख्या 232 उच्च प्राथमिक विद्यालय चपरदहा में सुनीता रानी मित्रा की ड्यूटी लगी थी।
पीठासीन अधिकारी रामकुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सुनीता का ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी, जिससे वह अपनी निजी गाड़ी और ड्राइवर के साथ इलाज के लिए लखीमपुर चली गई थीं। हालत में सुधार होने पर रविवार सुबह वह फिर से ड्यूटी करने मतदान केंद्र पहुंचीं। बताते हैं कि मतदान के दौरान सुबह करीब नौ बजे उनकी फिर से अचानक तबीयत खराब हो गई। परेशानी बढ़ती देख उन्हें उनके बेटे व ड्राइवर के साथ उन्हीं की निजी गाड़ी से लखीमपुर भेज दिया गया था। परिजन के अनुसार इलाज के दौरान वहां उनकी मौत हो गई।
सुनीता रानी मित्रा नकहा ब्लॉक के रंगीलानगर उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। वह लखीमपुर के मोहल्ला रामनगर की रहने वाली थी और वह पहले से ही बीमार चल रही थीं।
विज्ञापन
मक्कागंज के पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के मक्कागंज मतदान केंद्र पर तैनात पीठासीन अधिकारी विकास अवस्थी की सोमवार सुबह करीब नौ बजे मतदान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। मतदान केंद्र के अन्य कर्मियों की सूचना पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा ने पीठासीन अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उनकी जगह रिजर्व में लगे पीठासीन अधिकारी को तत्काल ड्यूटी पर भेजा गया। संवाद