{"_id":"6a0df41b012a42418f05599c","slug":"deaf-shooter-pranav-tiwari-honored-by-rifle-association-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-175605-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेफ शूटर प्रणव तिवारी को रायफल एसोसिएशन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेफ शूटर प्रणव तिवारी को रायफल एसोसिएशन ने किया सम्मानित
Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
डेफ शूटर प्रणव तिवारी को सम्मानित करते डीएम अंजनी कुमार सिंह। स्रोत: रायफल क्लब
लखीमपुर खीरी। जिला राइफल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में डेफ शूटर प्रणव तिवारी को सम्मानित किया गया। जिला राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष व जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, सचिव व अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह तथा संयुक्त सचिव जीएस सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
प्रणव ने 2 मई से 15 मई 2026 तक भोपाल, मध्य प्रदेश में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर राइफल डेफ मेन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है।
जन्म से श्रवण बाधित होने के बावजूद प्रणव तिवारी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर जिला राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रणव तिवारी की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।