{"_id":"69ab1b572869b86a89085540","slug":"deaf-and-mute-teenager-molested-brother-and-mother-beaten-up-for-protesting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169756-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मूकबधिर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई-मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मूकबधिर किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई-मां को पीटा
Fri, 06 Mar 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन दो युवकों ने मूकबधिर किशोरी से छेड़छाड़ की। उसे घर से खींचकर ले जाने का प्रयास किया। इसी दौरान भाई के पहुंचने पर आरोपियों ने किशोरी और उसके भाई की पिटाई कर दी। बाद में मां शिकायत करने पहुंची तो उसे भी पीटा।
पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार शाम उसकी मूकबधिर 14 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खड़ी थी, तभी ध्यानू और रामजी आए और उसे जबरन उसे पड़ोस में ले जाने लगे। इस दौरान पीछे से दौड़ते हुए पहुंचे किशोरी के भाई ने दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी और उसके भाई की पिटाई कर दी। बाद में किशोरी की मां शिकायत लेकर पहुंची तो युवक और उसके परिवार वालों ने उसकी भी पिटाई कर दी।
पीड़िता की मां का कहना है कि करीब चार माह पहले भी आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। उस समय वह गर्भवती हो गई थी। उसका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया था। आरोप है कि होली के दिन दोनों युवकों ने फिर से किशोरी को घर से पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ की। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बयान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कोतवाल महेशचंद्र ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
-- -
शौचालय में घुसकर युवती से छेड़छाड़
ममरी। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और भाई की पिटाई का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, रात करीब 12 बजे वह घर के शौचालय में गई थी। इसी बीच सिसावां खुर्द निवासी लवकुश, रिंकू और शिवराम वहां पहुंच गए। आरोप है कि लवकुश शौचालय में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर पहुंचे उनके भाई की भी तीनों ने पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
-- -
किशोरी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
पसगवां। एक गांव निवासी किशोरी शुक्रवार को केवाईसी कराने बरबर जा रही थी। इसी दौरान बरबर-पसगवां मार्ग पर बरबर में एक सरकारी नलकूप के पास युवक ने उसके साथ मारपीट कर उसे गिरा दिया। छेड़छाड़ की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। संवाद