फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of youth found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 03 Sep 2020 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree
बिझौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवापुर निवासी 40 वर्षीय राजकरन का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवापुर निवासी राजकरन पुत्र मनेश्वर दयाल उर्फ मुन्ना (40) बुधवार की सुबह घर से कहीं गया था। दोपहर में उसका शव हैदराबाद थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पार भल्लिया बुजुर्ग निवासी शहरयार के खेत में नीम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला है। दोपहर जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो देखा कि एक युवक पेड़ से लटक रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारवालों को दी। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने शव का पंचानामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने किसी से रंजिश से इंकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
एक माह पूर्व इसी पेड़ से लटका था छोटा भाई
ग्राम केशवापुर के लोग बताते हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर मनेश्वर दयाल उर्फ मुन्ना का बड़ा परिवार है। जो आर्थिक रूप से कमजोर है। परिवार के लोग मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। आर्थिक तंगी में आए दिन परिवार में आपसी कलह होती रहती है। इसी के चलते चार अगस्त को राजकरन के छोटे भाई अरविंद (35) की भी लाश इसी पेड़ से लटकती मिली थी। एक माह में दो जवान बेटों की मौत से मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed