फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of young man found lying on the roadside

Lakhimpur Kheri News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Tue, 17 Oct 2023 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found lying on the roadside
फाइल फ़ोटो दिनेश कुमार
मितौली। सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के पुन्नापुर निवासी युवक का शव कस्ता-सीतापुर मार्ग पर कल्लिया मोड़ के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंचे। मृतक के बेटे ने पिता के साथ लकड़ी कटान का काम करने वाले तीन साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीतापुर जिले की महोली कोतवाली के गांव पुन्नापुर निवासी 40 वर्षीय दिनेश कुमार लकड़ी कटान की ठेकेदारी करता था। सोमवार रात कस्ता-सीतापुर मार्ग पर कल्लिया मोड़ के पास सड़क पटरी पर उसका शव पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से दिनेश को लेकर मितौली सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुबह परिजन घटनास्थल पहुंचे तो उनको मार्ग पर कई जगह खून पड़ा मिला। सीओ मितौली सुबोध कुमार जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के बेटे आशुतोष राज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता हनीफ उर्फ जुरी निवासी सेमरावां महोली सीतापुर, नवल किशोर निवासी कैमा मितौली व कल्लू निवासी कानाखेड़ा मितौली के साथ लकड़ी कटान का काम करते थे। दो दिन पहले ही दिनेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर रन्नूपुर में पेड़ों का कटान कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम पिता दिनेश को उनके साथियों ने फ़ोन कर कांटा पर बुलाया था। वह करीब 8:30 बजे घर से निकले थे। आरोप है कि साथी ठेकेदारों ने मिलकर उनकी हत्या की और शव सड़क किनारे डाल दिया। पिता के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर हनीफ उर्फ जुरी, नवल किशोर व कल्लू पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। सीओ सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।





छप्पर के नीचे पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

ओयल। मोहल्ला शिवाला निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छप्पर के नीचे पड़ा मिला है। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए मोहल्ले के ही तीन लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है।



मोहल्ला शिवाला निवासी जगदीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह तालाब का ठेका लेकर मछली पालन व सिंघाड़े की खेती कर जीवन यापन करता है। सोमवार की रात वह तालाब पर था। सुबह जब उसका 20 वर्षीय पुत्र अजीत सिंघाड़ा तोड़ने नहीं पहुंचा तो वह घर आए। जहां छप्पर के नीचे पड़े तख्त के पास अजीत का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर ओयल चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। मृतक के पिता का आरोप है कि मोहल्ले के ही तीन लोग उसे मोहल्ले में न रहने देने की धमकी देते हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। संवाद

फाइल फ़ोटो दिनेश कुमार

फाइल फ़ोटो दिनेश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed