{"_id":"662d838d66cc03095208328d","slug":"dead-body-of-teenager-found-hanging-from-a-tree-in-phulbehad-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118806-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ के मेहंदी बहालीपुरवा में शुक्रवार दोपहर बकरी चराने गए किशोर का शारदा नदी किनारे जंगल में पेड़ से शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के बहालीपुरवा गांव निवासी राकेश धोबी का पुत्र श्यामू (17) करीब सात वर्षों से माता-पिता के साथ ही ननिहाल में रहता था। परिजन के मुताबिक, शुक्रवार तीन बजे वह अपनी नानी गोमती देवी के साथ मेहंदी गांव से उत्तर दो किलोमीटर दूर जंगल में बकरियां चराने गया था। शाम चार बजे के बाद नानी को घर वापस भेज दिया। नानी के घर जाने के बाद देर शाम तक वह बकरियां लेकर घर वापस नहीं लौटा।
परिजन उसकी तलाश करते हुए पहुंचे तो जंगल में पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि वह काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान था, जिसका इलाज चल रहा था। प्रथम दृष्टया बीमारी से तंग आकर खुदकुशी करने की आशंका है।