फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a young man living in in-laws' house was found hanging

ससुराल में रह रहे युवक का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 04 Mar 2022 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man living in in-laws' house was found hanging
प्रतीकात्मक
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला ललितानगर स्थित सुसराल में रह रहे युवक का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी 45 वर्षीय बबलू कश्यप करीब पांच साल से मोहल्ला ललितानगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे परिवार के लोग किसी मरीज को देखने के लिए जिला अस्पताल गए थे, जिससे बबलू घर पर अकेला रह गया। परिजन जब जिला अस्पताल से लौटे तो कमरा अंदर से बंद मिला। इस पर खिड़की से झांककर देखा तो बबलू का शव फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में दरवाजे की कुंडी तोड़कर बबलू को फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था, जिस कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed