फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a young man guarding the farm in Nighasan

निघासन में खेत की रखवाली कर रहे युवक का चारपाई पर मिला शव

Wed, 15 Jul 2020 07:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man guarding the farm in Nighasan
निघासन। खेत की रखवाली करने गए एक किसान के पुत्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मंगलवार की सुबह चारपाई पर मिला। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ग्रांट नंबर 12 निवासी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि उनका खेत गांव से करीब एक किलोमीटर दूर है। सोमवार की शाम पुत्र रामनिवास (18) खाना खा-पीकर अपने खेत की रखवाली करने गया था। सुबह जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को आशंका हुई। वह लोग उसे तलाश करने खेत पर पहुंचे तो देखा कि उसका शव चारपाई पर पड़ा था। शव देख परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के पिता चंद्रिका प्रसाद का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed