फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body of a young man found on the banks of the pond of Boudhikalan village

रिश्तेदारी से वापस जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the banks of the pond of Boudhikalan village
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-पसगवां स्टेट हाईवे पर बौधीकलां गांव में पुलिया के निकट तालाब किनारे एक युवक शव मिला। इसकी शिनाख्त पीलीभीत जिले के गांव गुलरिया भूपसिंह निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव गुलरिया भूपसिंह निवासी धर्मेंद्र कुमार पास के गांव बासखेड़ा में अपने मौसेरे बहनोई रमाकांत कुशवाहा की पुत्री की शादी में मंगलवार को अपनी मां और पत्नी को छोड़ने पहुंचा था। इसके बाद वह वापस घर जाने की कहकर चला गया। बुधवार सुबह ग्रामीण जब बाहर खेतों की तरफ निकले तो छोटे से तालाब के किनारे बाइक और लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिश्तेदारों ने मृतक की शिनाख्त गुलरिया निवासी भूपसिंह के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि युवक का शव रोड के किनारे एक छोटे-से तालाब के किनारे पड़ा था। मृतक की बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त था। शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed