फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dead body found in the river, two people claimed it

Lakhimpur Kheri News: नदी में मिला शव, दो लोगों ने जताया दावा

Sat, 16 Aug 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 Aug 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in the river, two people claimed it
महेवागंज /फूलबेहड़। शारदा नदी में शनिवार शाम अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने निकलवाया है। बैराज के पूरब में शव तेज बहाव में उतरा रहा था। शव की शिनाख्त की कोशिश के बीच दो दावेदार सामने आए। इससे पुलिस असमंजस में है।
विज्ञापन

फूलबेहड थाना क्षेत्र के अंदेश नगर की मंसूला देवी ने पति रामाशीष पुत्र बिरजू का शव होने का दावा किया। मंसूला देवी ने बताया कि सात अगस्त को पति गांव से लापता हो गए थे। गुमशुदगी फूलबेहड़ थाने में दर्ज है। दूसरी ओर थाना पढ़ुआ के भगहा ( मंझरा पूरब ) के विजय पाल ने शव की पहचान अपने 38 वर्षीय पिता गोकुल प्रसाद के रूप मे की। उन्होंने बताया कि पिता एक सप्ताह पहले रिश्तेदारी से घर जाते समय लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी पढ़ुआ थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के दावे से पुलिस असमंजस में पड़ गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। शारदा नगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नदी में एक अज्ञात पुरुष का शव मिला है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। चेहरा पहचान में नही आ रहा। शव पर दो लोग अपने परिजन होने का दावा कर रहे हैं। पोस्टमाॅर्टम और जांच बाद स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed