{"_id":"67a64b992278d1cbec077bef","slug":"dead-bodies-of-mother-and-daughter-found-hanging-in-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-138781-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर में फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर में फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव
विज्ञापन
धनगढ़ी। नेपाल में कैलाली जिले की गोदावरी नगर पालिका के एक घर में मां-बेटी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर धनगढ़ी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
कैलाली के डीएसपी कवींद्र बोहरा ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि जिले की गोदावरी नगर पालिका के वार्ड 11 के एक गांव में मां-बेटी का फंदे से शव लटका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो 24 वर्षीय मीरा कामी व उसकी दो वर्षीय पुत्री का शव रस्सी के फंदे में लटके हुए मिले।
दोनों शवों को उतारकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए धनगढ़ी सेती अस्पताल में भेज दिया और आसपास जानकारी लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतका का पति काम के सिलसिले में भारत में है और मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस अपनी तरफ से तेजी से जांच कर रही है।