फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DCM to be vulnerable to the seven pillars broken

डीसीएम की चपेट में आकर सात खंभे टूटे

Wed, 17 Feb 2016 04:43 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Wed, 17 Feb 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
DCM to be vulnerable to the seven pillars broken
गुलरिया गांव में मंगलवार की रात रुद्रपुर गांव की ओर से गन्ना का बीज लादकर ला रही एक ओवरलोडेड डीसीएम गांव के समीप एचटी लाइन के तारों से उलझ गई। हादसे में डीसीएम की चपेट में आए तारों से एक-एक कर सात बिजली के खंभे गिर गए। खंभे गिरने से एक किसान का डनलप टूट गया, वहीं तारों के खिंचाव से एक घर की रेलिंग टूट गई। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डीसीएम मिल में खड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

लाइन टूटने से करीब तीन दर्जन गांवों की बिजली ठप है। शुक्र है कि हादसे से महज कुछ मिनट पहले ही बिजली चली गई थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
भीरा थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव के दक्षिण खेतों से एक डीसीएम में गन्ने का बीज भरकर मिल ले जाया जा रहा था। डीसीएम में गन्ना काफी ऊंचाई तक भरा हुआ था, डीसीएम गांव के पास से गुजरी एचटी लाइन के तारों से उलझ गई। हादसे के बाद करीब सात बिजली के पोल एक-एक कर टूट कर गिरते चले गए।
विज्ञापन

वहीं इस हादसे में अताउल्ला खान के मकान की रेलिंग गिर गई और किसान रामबिलास का डनलप टूट गया। गुस्साए लोगों ने डीसीएम को घेर लिया। सूचना पर मौकेे पर पहुंचे चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह के दखल के बाद लोग शांत हुए। बुधवार को डीसीएम मालिक के पहुंचने पर दोनो पक्षों में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार रात को मिल सकती है बिजली

बिजुआ। पकरिया फीडर की इस लाइन में बुधवार की रात से सप्लाई ठप है। जेई उमेश यादव के मुताबिक गुरुवार रात तक खंभे खड़े कर लाइन चालू कर दी जाएगी। अभी फिलहाल गुलरिया के आगे के करीब तीन दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed