फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Day was celebrated by the opposition Congress-ML Notbandi

नोटबंदी को लेकर कांग्रेस-माले ने मनाया विरोध दिवस

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Day was celebrated by the opposition Congress-ML Notbandi
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
- हिंदू संगठनों ने किया नोटबंदी का समर्थन, सभी जगह खुली रहीं दुकानें
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस और भाकपा माले ने विरोध दिवस मनाया। सड़क पर पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया और सभा की। वहीं, शहर से लेकर कस्बों में दुकानदारों को हौसला बढ़ाते हुए हिंदू संगठनों ने उन्हें गुलाब भेंट किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नोटबंदी का समर्थन किया। शहर में साप्ताहिक बंदी के बाद भी हमेशा की तरह मंडे बाजार लगा और अन्य दुकानें भी खुली रहीं। इसी तरह कसबों में भी बंद को कोई असर नजर नहीं आया और बाजार खुले रहे। शहर के मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण के पास स्थित इलेक्ट्रानिक्स दुकान के स्वामी ने भारत बंद का विरोध करते हुए बोर्ड टांगकर नोटबंदी का समर्थन किया।

नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन
लखीमपुर। नोट बंदी से आम जनता को होने वाली दिक्कतों को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश दिवस मनाया। नसीरुद्दीन मौजी भवन में सभा करने के बाद विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन कर रहे थे, जिसमें लिखा था-किसान, मजदूर रो रहा है, प्रधानमंत्री सो रहा है, मोदी तेरी मनमानी, आम आदमी की परेशानी। कांग्रेसी यही नारे भी लगा रहे थे। रोड मार्च के बाद अंबेडकर पार्क में हुए सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश की सवा करोड़ जनता को मुसीबत में ढकेल दिया है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि नोट बंदी से देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ टूट गई है। प्रधानमंत्री आम जनता को परेशानी में डालकर देश के साथ छलावा कर रहे हैं। धरना प्रदर्शन में पूर्वमंत्री माया प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, दीपक बाजपेयी, रवि प्रताप सिंह, मोनिस नकवी, शिवराम सिंह चौहान, संजय गोस्वामी, केके दीक्षित, मंजू मिश्र, नीरज बाजपेयी, संजय चौधरी, नितिन धवन, संजीव मिश्र, नितिन धवन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाकपा माले ने निकाला आक्रोश मार्च
लखीमपुर। भाकपा माले ने मोदी सरकार की नोटबंदी के खिलाफ पार्टी की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में शहर में आक्रोश मार्च निकाला। सभा में कृष्णा अधिकारी ने कालाधन रोकने के नाम पर मोदी सरकार ने देश को आर्थिक आपात काल की तरफ धकेल दिया है। नोट बंदी के चलते पूरे देश में 80 फीसदी से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। किसान, मजदूर, छात्र नौजवान, छोटे मंझोले व्यापारी नोटबंदी की मार झेल रहे हैं। सभा को श्रीनाथ, रंजीत सिंह चौहान, शम्स विकास ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन सुरेंद्र ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के समर्थन करने वालों का हिंदू संगठनों ने बढ़ाया हौसला
लखीमपुर खीरी। हिंदू जागरण मंच ने भारत बंद के खिलाफ और नोटबंदी के समर्थन में दुकानों पर जाकर व्यापारियों को गुलाब देकर उनका हौसला बढ़ाया। हिंदू युवा वाहिनी ने समर्थन में श्वेत दिवस मनाया। वहीं हरिचरण सेवा संस्थान ने एटीएम लाइन में लगे लोगों को चाय पिलाई और बैंक कर्मचारियों को फूल दिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा, राहुल तिवारी, संजीव सनातन, प्रभात अवस्थी, डॉ.अश्वनी गुप्ता, यज्ञप्रकाश त्रिवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं हिंयुवा के विनय तिवारी, रामजी शर्मा, मोहित बाजपेई, पवन पांडे आदि पदाधिकारियों ने श्वेत दिवस मनाया। हरिचरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने भारत बंद का विरोध किया। संस्थान के लोगों ने बैंक कर्मचारियों को फूल दिए और एटीएम लाइन में लगे लोगों को चाय पिलाई। इस दौरान जितेंद्र सहाय, शिवम जायसवाल, राम पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।

कसबों में भी नहीं दिखा भारत बंद का असर
मोहम्मदी। कस्बे में कुछ विपक्षी पार्टियों द्वारा बंद का यहां कोई असर नहीं दिखा। हालांकि यहां सोमवार को बंदी का दिन रहता है। इसके बावजूद दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा। नगर के कांग्रेसियों ने नोटबंदी पर कोई विरोध नहीं जताया। इस बाबत नगर अध्यक्ष शफी आगा का कहना है कि जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम हो रहा है। कसबों में कोई कार्यक्रम नहीं होना था।
पलियाकलां। यहां भारत बंद के आह्वान का कोई असर नहीं दिखा। बाजार समेत आसपास की सभी दुकानें हमेशा की ही तरह खुली रहीं। पलिया समेत संपूर्णानगर, चंदनचौकी, भीरा, मझगईं, महंगापुर आदि सभी स्थानों पर यही हालत रहे। इधर बंद न करने को सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों ने एक रैली निकाली और दुकानदारों को गुलदस्ते भेंट किए।
मितौली। कसबे में भी बाजार खुले रहे, जिससे बंदी का असर नजर नहीं आया।
निघासन/धौरहरा। कसबे के बाजार खुले रहे। यहां भी कांग्रेसियों ने कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया।
गोला गोकर्णनाथ। नगर में नोट बंदी को लेकर पूर्व नियोजित भारत बंद पूर्णतया विफल रहा है। बाजार रोज की तरह खुला रहा विपक्षी दलों की ओर से कोई भी नेता दुकानें बंद कराने नहीं पहुंचा, जबकि भाजपा नेता सुरजन लाल वर्मा के नेतृत्व में बाइक पर धन्यवाद रैली निकाल कर बाजार खुला रखने के लिए व्यापारियों का आभार प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर सचिन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, विनोद वर्मा, प्रमोद, हर्षल, धीरज बाजपेई, मोनू गिरि, नीरज,तरुण, कपिल, धर्मेंद्र गिरि, जसपाल, अजीत, राहुल तिवारी, मोहित, अमित, राजेश, आशीष आदि मौजूद रहे।


मेन रोड पर मंडे बाजार में उमड़ी भीड़
नोटबंदी के विरोध में भारत बंद के आह्वान को कोई असर नहीं हुआ। शहर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होती है, लेकिन इस दिन लगने वाला मंडे बाजार भी हमेशा की तरह लगा, जिसमें खूब भीड़ उमड़ी। इसके अलावा शहर में अधिकांश दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed