फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Day in eight localities the power and water problems

आठ मोहल्लों में दिनभर रही बिजली-पानी की समस्या

Thu, 04 Jun 2015 06:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 04 Jun 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
Day in eight localities the power and water problems
 छाउछ उपकेंद्र पर 10एमवीए ट्रांसफार्मर की ब्रुसिंग राड में अचानक आई खराबी से बुधवार की आधी रात को बिजली सप्लाई गुल हो गई, इससे ट्रांसफार्मर से जुड़े दो फीडरों के आठ मोहल्लों के लोग गुरुवार को दिनभर बिजली-पानी की समस्या से जूझते रहे। भीषण गर्मी में बिजली-पानी न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

ईदगाह विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के दो फीडरों एक और चार नंबर से जुड़े राजगढ़, पंजाबी कॉलोनी, बरखेरवा, सीतापुर रोड, बेहजम रोड, गोटैयाबाग, ईदगाह, उदयपुर, कमलापुर की बिजली सप्लाई के लिए छाउछ में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। रात करीब डेढ़ बजे अचानक ब्रुसिंग राड में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। कई बार चेक करने के बाद भी जब बिजली कर्मियों को फाल्ट नहीं मिला तो गुरुवार को सीतापुर से टेस्टिंग टीम बुलाई गई। दोपहर तक हुई टेस्टिंग में ट्रांसफार्मर ठीक पाया गया, लेकिन ब्रुसिंग राड खराब मिली। जिसके बाद ट्रांसफार्मर को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया। एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद ने बताया कि ट्रांसफार्मर की ही खराबी के कारण दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पाई। इधर भीषण गर्मी में बिजली-पानी न मिलने के कारण सैकड़ों परिवार बेहाल रहे। पानी के लिए लोगों को मोहल्लों में लगे हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन

--
कंपनी बाग के पास फुंका ट्रांसफार्मर
लखीमपुर खीरी। शहर के कंपनी बाग के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार की सुबह ओवरलोडिंग के कारण फुंक गया। जिससे मोहल्ले की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि लोगों से सूचना मिलने के बाद वहां मोबाइल ट्रॉली लगाकर सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टॉवर टूटने से आठ उपकेंद्रों की बिजली प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्रों में पौने पांच घंटे की शिफ्ट में मिलेगी बिजली सप्लाई
लखीमपुर खीरी। निघासन क्षेत्र में 132 केवीए के दो टॉवरों के टूटने से आठ उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इनमें निघासन, तिकुनियां, ढखेरवा, धौरहरा, सिंगाही, संपूर्णानगर, पलिया और भीरा उपकेंद्र शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक टॉवर बनने में 20 दिन का समय लग सकता है। तब तक हर उपकेंद्र को 24 घंटे में पौने पांच घंटे बिजली मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए अलग-अलग शेड्यूल निर्धारित किया गया है।

अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह के मुताबिक इन उपकेंद्रों को धौरहरा के 33केवी लाइन से जोड़ा गया है। जिससे निघासन, तिकुनियां और सिंगाही को सुबह छह बजे से लेकर 10. 45 मिनट तक, ढखेरवा और धौरहरा को दिन में 10.45 से 3.45 तक, संपूर्णानगर और नेपाल फीडर को रात में 10.15 से 15.30 तक, भीरा-बिजुआ को रात एक बजे से लेकर 5.45 तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। टॉवर बनने तक लागू किए गए इस शेड्यूल को सभी उपकेंद्रों के प्रभारियों को अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed