फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughters won in sports competitions

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेटियों ने मारी बाजी

Sat, 25 Dec 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Daughters won in sports competitions
खंजनपुर स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता की प्रतिभागी छात्राएं।
बांकेगंज। खंजनपुर गांव के श्री गुरु हरि कृष्ण इंटर कॉलेज प्रांगण में छात्र-छात्राओं के खेलकूद हुए। इसमें हुईं विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपना दमखम दिखाकर बाजी मारी।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्कूल परिसर के खेल मैदान में प्रिंसिपल बल सिंह यादव के निर्देशन में विद्यार्थियों की कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, लांग जंप आदि खेल हुए। जलेबी दौड़ में छात्रा जसप्रीत ने प्रथम, खो-खो में नवनीश कौर प्रथम, चंदा देवी द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान हासिल कर बाजी मारी। 200 चंदा देवी मीटर दौड़ में छात्रा चंदा देवी प्रथम, रमनदीप द्वितीय और नमनदीप ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक में छात्र विपिन प्रथम और करन प्रताप द्वितीय रहे। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में छात्र राहुल प्रथम, अरुन द्वितीय और सूरज तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वॉलीबाल टूर्नामेंट में बासुकपुर टीम विजेता रही। कार्यक्रम के समापन पर खंजनपुर और पहाड़ नगर के प्रधान जनक, विनोद कुमार ने प्रतिभागी विजेता छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट कर उनकी हौसला आफजाई की। शिक्षक प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र, रामपाल, मोहासिन आदि अभिवावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed