{"_id":"78a57bb7ab844eb500eec97815928fc9","slug":"daughters-talent-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने दिखाई प्रतिभा
बांकेगंज
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बोझिया स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बालिकाओं ने खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखा कर शिक्षिकाओं का मन मोह लिया।
बोझिया स्थित बॉ स्कूल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वार्डेन निशी पांडे के निर्देशन में छात्राओं की चित्रकला, गीत-संगीत, जूडो-कराटे, सामान्य ज्ञान सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं माधुरी, पूजा, किरन, रेशमा, बबिता, शालू, वंदना, पल्लवी, अनम आदि ने अपनी प्रतिभा दिखाई। गीत संगीत कार्यक्रम में टांगिया गांव की छात्रा माधुरी ने अपनी सुरीली आवाज से भक्ति गीत गाकर शिक्षिकाओं और सहपाठियों की वाहवाही बटोरी। इसके अलावा छात्राओं ने ऊंचा पिरामिड बना कर एकता का संदेश दिया। वार्डेन निशी पांडे और शिक्षिकाओं ने प्रतिभागी छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वार्डेन निशी पांडे, शिक्षिका अनामिका दिक्षित, रीता भास्कर, सविता त्रिपाठी के अलावा छात्राएं मौजूद रही।