फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughter-in-law died in a road accident, mother-in-law also died due to shock

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में बहू की मौत, सदमे में सास ने भी तोड़ा दम

Mon, 17 Feb 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law died in a road accident, mother-in-law also died due to shock
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे 730 पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इस खबर के बाद सास की तबीयत भी बिगड़ गई और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में हुई दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बा रजागंज कस्बा निवासी अनिल कुमार वर्मा अपनी पत्नी 32 वर्षीय चांदनी देवी और अन्य परिजनों के साथ कस्बे में चल रहे मेला धनुष यज्ञ मेले में गए थे। वे सभी रात लगभग 10 बजे पैदल ही घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कस्बे में ही नेशनल हाईवे 730 पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने गोला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अनिल कुमार वर्मा की पत्नी चांदनी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनी की साड़ी बाइक के अगले पहिये में फंस गई। जिससे वह काफी दूर तक घिसट गईं। चांदनी को गोला सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बहू की मौत की सूचना पाकर 49 वर्षीय सास पूनम वर्मा सदमे में आ गईं। परिजनों का कहना है कि सदमे के कारण उनकी भी मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत हृदयगति रुकने से हुई है। पुलिस ने चांदनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक ही साथ घर में हुई दो मौतों से कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed