फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughter get married twenty thousand grant

पुत्री की शादी को मिलेगा बीस हजार अनुदान 

Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 13 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Daughter get married twenty thousand grant
मैरिज - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक परिवार की दो पुत्रियों को मिल सकेगा लाभ
वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग तथा समाजवादी पेंशन वालों को नहीं देना होगा आय प्रमाण पत्र

अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए दी जाने वाली अनुदान राशि 10 से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है, जिसमें पात्रता के लिए आय सीमा संशोधित की गई है। शहरी क्षेत्र में प्रतिवर्ष 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये अधिकतम आय वाले परिवार योजना में पात्र होंगे।

पिछले तीन वर्षों से ठप चल रही शादी अनुदान योजना में कई संशोधन किए गए हैं। मसलन वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा, विकलांग तथा समाजवादी पेंशन पाने वाले आवेदकों को आय प्रमाण पत्र लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। निराश्रित विधवा और विकलांग को योजना में विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी। एक ही परिवार की दो पुत्रियों को शादी अनुदान दिया जा सकेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा, जिसके लिए विभाग की वेबसाइट एसडब्ल्यूडी.यूपी.एनआईसी.इन पर लागिन कर फार्म भर सकते हैं। इसके अलावा लोकवाणी या साइबर कैफे पर भी फार्म भरा जा सकेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शादी की तिथि के 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन बाद तक करना अनिवार्य होगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित स्वीकृति समिति ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर विचार कर स्वीकार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed