पलियाकलां। विजयादशमी पर श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पदाधिकारियों ने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम व मां भारती के चित्रों पर पुष्प अर्पित करने के बाद हुआ। इसके बाद विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि मर्यादा पुरषोत्तम श्री राम मानवीय सभ्यता के प्रेरणास्रोत हैं, उनका सम्पूर्ण जीवन सतत संघर्षों की जीवंत गाथा है, उन्होंने सत्य व धर्म के बल पर नए युग का सूत्रपात किया। भाजपा नगर अध्यक्ष व संगठन के प्रदेश महामंत्री उदयवीर सिंह ने कहा कि यह पर्व शक्ति उपासना का पर्व है, श्री राम ने नारी शक्ति को केंद्र में रखते हुए रावण को पराजित करके सत्य पर आधारित विशाल साम्राज्य की स्थापना की। कार्यक्रम में पूर्व सभासद नत्थू सिंह राठौर, प्रशांत सिंह चैहान, सत्यपाल सिंह चौहान, दुर्गेश सिंह, कुलदीप, सुदीप भदौरिया, नीरज, चंद्रभान सिंह, मुन्ना सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष अंकुर सिंह ने किया। संवाद