फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dangerous stunt of overloaded tractor-trolleys on the road

Lakhimpur Kheri News: सड़क पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का खतरनाक स्टंट

Mon, 04 Dec 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dangerous stunt of overloaded tractor-trolleys on the road
ओवर लोड के कारण ट्रेक्टर के उठे पहिए   स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के एलआरपी, राजापुर चौराहा, सैंधरी बाईपास, खीरी कस्बा और अन्य स्थानों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों का सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखता है। अधिक लोड होने की वजह से ट्रैक्टर के दो पहिए सड़क से ऊपर उठ जाते हैं। परिवहन विभाग इन ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियों पर रोक लगाने में नाकाम है।
विज्ञापन


गन्ना, बालू, ईंट और अन्य सामान लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की पूरे दिन शहर के प्रमुख चौराहों पर आवाजाही बनी रहती है। नो-एंट्री के बावजूद ट्रैक्टर-ट्रालियां दिन के समय भी शहर में फर्राटा भरती दिखती हैं। जाम का कारण भी बनती हैं। हादसे का भय भी रहता है। बालू और ईंट और सामान लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच चौराहे पर दो पहियों पर चलते हैं। यह नजारा सबसे अधिक एलआरपी और राजापुर चौराहे पर दिखता है।
विज्ञापन


दिन के समय भरी भीड़ से गुजरतीं इन ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों से चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी बेखबर रहते हैं। न तो इन्हें रोका जाता है और न ही कागज जांचे जाते हैं। परिवहन विभाग भी मौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय अधिक दिखते हैं यह नजारे
दो पहियों पर स्टंट करते ट्रैक्टर का नजारा सुबह और शाम के समय अधिक दिखता है। सैंधरी बाईपास, महेवागंज, राजापुर व एलआरपी से बालू भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली अधिक गुजरते हैं। एलआरपी चौराहे पर दिन के समय भी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली फर्राटा भरते नजर आते हैं। ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली भी वाहन क्षमता के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।


ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। क्षमता से अधिक सामान भर चलने वाली कई ट्रैक्टर-ट्रालियों पर कार्रवाई की गई है। अभियान चलाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों की जांच की जा रही है। कार्रवाई भी की जा रही है।
- आलोक कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed