{"_id":"64dd1c7a80c85eb5e609d364","slug":"cylinder-explodes-while-cooking-roof-blown-off-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-3881-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खाना बनाते सिलिंडर फटा, छत उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खाना बनाते सिलिंडर फटा, छत उड़ी
विज्ञापन
मेहंदी गाँव के एक घर मे सिलेंडर फटने से लगी आग
महेवागंज/ सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। घर के लोगों भागकर अपनी जान बचाई।
मेहंदी गांव निवासी असलम खान पुत्र मलूक के घर सोमवार दोपहर गैस चूल्हे पर खाना बन रहा था। खाना बनाते समय किसी तरह पाइप में गैस रिसाव हुआ। जब तक महिलाएं कुछ समझ पातीं, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग बुझाने की कोशिश की, मगर काबू नहीं हुई। इससे घर के लोग जान बचाकर बाहर भागे।
पलक झपकते ही तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे कमरे की छत और दीवार गिर गई। पड़ोसी अब्दुल बारी के घर में भी आग लग गई। पीड़ित के मुताबिक आग में 5400 नकदी, जेवर और घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।