फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cybercrime was being run under the guise of government schemes.

Lakhimpur Kheri News: सरकारी योजनाओं का झांसा देकर चल रहा था साइबर खेल

Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 16 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cybercrime was being run under the guise of government schemes.
लखीमपुर खीरी। थाना खमरिया क्षेत्र में किराये के कमरे से संचालित साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी संख्या में सिम कार्ड, मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और 61 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह चलाते थे। गिरोह के सदस्य गांव के गरीब और भोले-भाले लोगों को आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज हासिल कर लेते थे। इन दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिग विनर एप और अन्य बैटिंग एप्स पर इन खातों की जानकारी अपलोड करते थे। देशभर में होने वाले साइबर फ्रॉड का पैसा इन्हीं खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इसके बदले गिरोह को कमीशन मिलता था। जांच में खाताधारक लोग फंस जाते थे, जबकि मुख्य आरोपी बच निकलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अनिल वर्मा निवासी गुरैला थाना तंबौर, सर्वेश कुमार निवासी सरावल थाना ईसानगर, राहुल राज निवासी बिलवामोती थाना खमरिया, दीपक कुमार निवासी हरदासपुर, अमित रंजन निवासी भंसड़िया, संजय कुमार निवासी बसंतापुर थाना धौरहरा, हरीश कुमार निवासी हरदासपुर थाना खमरिया, अमर सिंह निवासी रसूलपुर, शिवम पांडेय निवासी खमरिया पंडित, हरीश कुमार निवासी भंसड़िया पोस्ट ऐरा थाना खमरिया, कपिल निवासी मोहद्दीपुर खीरी और अवधेश निवासी रायपुर थाना महोली को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 1494 सिम कार्ड, चार आधार कार्ड, 180 सिम ट्रे, एक श्रम कार्ड, 277 सिम पाउच, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 112 आयुष्मान कार्ड, 12 कॉपियां, 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, पांच कीपैड मोबाइल, एक फिंगरप्रिंट रीडर डिवाइस, 26 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड, पांच पासबुक, एक चेकबुक, चार पैन कार्ड, एक कार और 61 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed