{"_id":"5e8201068ebc3e72b2597b5c","slug":"cultural-navratra-lakhimpur-news-bly401198315","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी का हुआ पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी का हुआ पूजन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र के छठे दिन देवी मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी का पूजन किया गया। पुजारियों ने जहां मंदिरों में विधि विधान से हवन पूजन किया तो वहीं श्रद्धालुओं ने घरों में।
लॉकडाउन होने के कारण मंदिरों से भीड़ नदारद रही, लेकिन घरों से मां कात्यायनी के जयकारे लगते रहे। श्रद्धालुओं ने मां की उपासना कर कोरोना मुसीबत से छुटकारा दिलाने की मन्नत मांगी। संकटा देवी मंदिर के पुजारी मदन शुक्ला ने बताया कि मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की उपासना करने से जीवन के चारों पुरुषार्थ अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की आसानी से प्राप्ति हो जाती है। मां दुर्गा के कात्यायनी की उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। संवाद