फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

सावन : सोमवार को घर पर करें भोलेनाथ की आराधना

Sun, 05 Jul 2020 08:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
cultural
गोला के पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ गृह में शिव श्रंग। - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। सावन के सोमवार को श्रद्धालुओं को घर पर रहकर भगवान शिव की आराधना करनी होगी। कारण साफ है कि कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन अलर्ट है और सावन में शिव मंदिरों में होने वाली भीड़ के मद्देनजर यह निर्णय पहले ही ले लिया गया था कि सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन नहीं हो सकेंगे, मंदिर के कपाट बंद रखे जाएंगे। यही नहीं नगर एवं आसपास क्षेत्र के प्रमुख मंदिर भी सोमवार के दिन बंद रहेंगे। जबकि सोमवार को छोड़ अन्य दिनों में भक्त सामाजिक दूरी का पालन कर मंदिर में जलाभिषेक कर सकेंगे। स्थानीय प्रशासन ने तीर्थ का जल भी निकलवा दिया है, जिससे श्रद्धालु इसमें स्नान न कर सकें। सावन मेले पर पाबंदी लगने से फूल, बेलपत्र, प्रसाद, शृंगार एवं धार्मिक पुस्तक विक्रेताओं से लेकर हर साल कांवड़ लाने वाले मायूस हैं। उनका कहना है लॉकडाउन की मार के बाद सावन मेले से काफी उम्मीद थी, लेकिन इस पर पाबंदी लगने से सब कुछ चौपट हो गया।
विज्ञापन

सावन के सोमवार को मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे आरती पूजन कर बंद हो जाएंगे। इसके बाद सफाई के लिए दोपहर में और शृंगार पूजा के लिए रात नौ बजे खुलेंगे। भूतनाथ मंदिर पर भी निर्देशों का पालन होगा।
विज्ञापन

-जनार्दन गिरि अध्यक्ष शिव मंदिर समिति।
सोमवार को शिव मंदिर बंद रहेगा। भक्त घर के आस पास के शिवालयों में जलाभिषेक करें या फिर बिना प्राण प्रतिष्ठित धातु की शिवलिंग एवं चित्र का पूजन करें। शिव का कण-कण में वास है। श्रद्धा के साथ पूजन करें, भगवान अवढ़रदानी सब की मनोकामना पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दनिनेश चंद्र मिश्र, प्रधान पुजारी शिव मंदिर
चैत्र, बैसाख के साथ सावन का मेला भी गया
फूल, बेलपत्र विक्रेता प्रमोद सैनी, सुभाष गिरि, रामकिशोर आदि बताते हैं कि कोरोना के चलते पहले चैती मेला, फिर मां पूर्णागिरि मेला और अब सावन मेला भी चला गया। यही हम सब की आजीविका का साधन थे। दुकान का किराया और घर कैसे चलेगा इसकी चिंता सता रही है।

सोमवार को बंद रहेंगे प्रमुख मंदिर
इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित है। सावन मेला भी नहीं होगा। श्रद्धालु घर पर जलाभिषेक करें। नगर व क्षेत्र के प्रमुख मंदिर सोमवार को बंद रहेंगे। जबकि अन्य दिनों में सामाजिक दूरी के तहत पूजन होगी। मंदिर में बिना मास्क प्रवेश नहीं मिलेगा।
-अखिलेश यादव, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed