{"_id":"5e0781a38ebc3e87d30c622f","slug":"cultural-lakhimpur-news-bly389826479","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने रूठे,पराए रूठे, यार रूठे न...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने रूठे,पराए रूठे, यार रूठे न...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। नगर के केन ग्रोवर्स नेहरू पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर किया वहीं कॉलेज की प्रतिभाएं भी पुरस्कृत की गईं।
कॉलेज के नेहरू सभागार में प्राचार्य नवनीत कुमार की अध्यक्षता में हुए वार्षिकोत्सव के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके वर्मा ने दीप जलाकर किया। छात्राओं वंशिका मिश्रा, शालिनी मिश्रा, निति शर्मा, सोनी शर्मा, प्रिया गिरि, नैंसी यादव ने श्री गणेश वंदना, मां सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वार्षिक उत्सव में ‘वृद्धावस्था पर आधारित मुश्किलें हजार लेकिन हौसले बुलंदियों के’ विषय पर एकांकी और इंग्लिश ड्रामा ‘ऑल फॉर लव’ काफी सराहा गया। प्रशांत सिंह ने ‘मां मैं तेरा लाडला’ गीत और नासिर अली ने ‘अपने रूठे, पराए रूठे, यार रूठे न’ गीत गाया। छात्र अनिल कुमार ने अभिनेताओं की मिमिक्री करके वाहवाही लूटी। संचालन डॉ सुनील गुप्ता ने किया। अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों के अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम रहीं काजल कश्यप, द्वितीय अलीना, तृतीय देवेश वर्मा, पुस्तक वाचन में प्रथम स्थान पाने वाली वंशिका मिश्रा, द्वितीय रहीं नैंसी यादव, तृतीय रहे कृष्णकांति, डिबेट के विजेता गुरदयाल सिंह, प्रेरणा शर्मा, काजल, किशन विश्वास और वॉल पेंटिंग की विजेता टीम वर्षा, सलोनी, स्नेहा, परवीन, द्वितीय विजेता टीम प्रीति, साइमा, मंजीत, तृतीय विजेता टीम के अमन, अवनीश को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डॉ पीयूष शुक्ला, योगेश कनौजिया, गौरव अवस्थी, शीलू सिंह, ब्रजगोविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।