फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cultural

सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है

Wed, 11 Dec 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
cultural
गोला गोकर्णनाथ। त्रिलोक गिरि मंदिर परिसर में हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत सम्मेलन में वक्ताओं ने भगवान शिव की महिला और श्रीकृष्ण के अवतार पर व्याख्यान दिया। वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं ने यज्ञ की परिक्रमा कर पुण्यफल प्राप्त किया।
विज्ञापन

मानस वेदांत सम्मेलन में सुबह यज्ञाचार्य राजेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं से यज्ञ में आहुतियां डलवाईं, महिलाओं ने यज्ञ की परिक्रमा कर पुण्य फल प्राप्त किया। वृंदावन से आए बाल व्यास रोहितानंद महाराज ने शिव महिमा का बखान कर कहा कि भगवान शिव संहारक भी है और पालनकर्ता भी। जो भक्तों की निष्ठा से प्रसन्न होते हैं और मृत्यु से भी अभयदान देकर अपने भक्त की रक्षा करते हैं। वहीं आयोजक पंकज मिश्र महारथी ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान युगों-युगों में धर्म की रक्षा, अधर्म का नाश करने के लिए स्वयं को मनुष्य रूप में प्रकट करता है। 16 कलाओं से युक्त भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को प्रेम, पराक्रम, आदर्श, सद चरित्र की शिक्षा शिक्षा दी है। इस मौके पर महेंद्र वर्मा, पंकज गुप्ता, श्यामदीप तिवारी, रामसेवक शुक्ल, केशव बाजपेयी, आरती सिंह, शशिप्रभा तिवारी, मीना गुप्ता, तनवी सिंह, पम्मी सिंह, नीलम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed