{"_id":"589215134f1c1b5a42e802d3","slug":"crpf-and-bsf-rushed-to-one-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक कंपनी सीआरपीएफ और बीएसएफ पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक कंपनी सीआरपीएफ और बीएसएफ पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
- पैरामिलेट्री फोर्स की शुरू हुई आमद
विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जिले में पैरामिलेट्री फोर्स की आमद शुरू हो गई है। बुधवार को बीएसएफ और सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी जिला मुख्यालय पहुंच गई।
विधानसभा चुनाव में खीरी जिले को दूसरे चरण में रखा गया है। यहां 15 फरवरी को मतदान होगा। जिले में कुल 1645 मतदान केंद्र, 2698 बूथ हैं। इनमें से दो सौ से अधिक क्रिटिकल और 50 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव के दौरान कहीं कोई गड़बड़ी या अप्रिय घटना न हो, इसके लिए चुनाव आयोग काफी सख्त है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए जिले के लिए 92 कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स मांगी थी, जिसमें से 83 कंपनी जिले को मिली हैं। हफ्ते भर पहले बिहार सैनिक पुलिस की एक कंपनी आ गई थी। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पैरामिलेट्री फोर्स के आने का क्रम शुरू हो गया है। बुधवार को बीएसएफ और सीआरपीएफ की एक-एक कंपनी आ गई है। बीएसएफ को पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज और सीआरपीएफ को धर्मसभा इंटर कॉलेज में रोक गया है। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि 300 मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पैरामिलेट्री फोर्स का एक हेड और चार जवान तैनात होंगे। इसके अलावा सिविल पुलिस और होमगार्डों को तैनात किया जाएगा।