फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowds gathered in trains, passengers jostled to get seats

Lakhimpur Kheri News: ट्रेनों में उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए यात्रियों ने की धक्कामुक्की

Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in trains, passengers jostled to get seats
शनिवार को लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : पीपा पुल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
लखीमपुर खीरी। रंगों का त्योहार निपटने के बाद कोई काम पर वापसी के लिए लौटा तो कोई संगे संबंधियों के यहां होली मिलने निकला। नतीजतन शनिवार को ट्रेनों और रोडवेज बसों में फिर से भीड़ बढ़ गई है। सबसे ज्यादा भीड़ ट्रेनों में रही। ट्रेनों में सीट पाने को लेकर लोगों को धक्कामुक्की तक करनी पड़ी।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 55083 मैलानी-डालीगंज पैसेंजर में सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। मैलानी-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर अपराह्न एक बजे पहुंची। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों की खासा भीड़ देखने को मिली। जैसे ही यह ट्रेन स्टेशन पर पहुंची वैसे ही ट्रेन में चढ़ने वालों की हुजूम उमड़ पड़ा। साथ ही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में भी काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

लखीमपुर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ रही। भीड़ अधिक होने की वजह से अधिकांश लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। ट्रेनों में भीड़ होने के साथ ही रोडवेज और प्राइवेट सवारी वाहनों में भी सवारियां-सवारियां नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन में रोडवेज को मिला 33 लाख राजस्व
रोडवेज के तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार को लखीमपुर रोडवेज निगम को 13 लाख रुपये राजस्व मिला। रंग वाले दिन शुक्रवार सुबह से दोपहर बाद तक रोडवेज बसों का संचालन बंद रहा। रंग खत्म होने के बाद बसों का संचालन शुरू किया गया। कुछ ही घंटों में रोडवेज ने आठ लाख से अधिक राजस्व प्राप्त किया।

शनिवार को भी रोडवेज बसों में भीड़ देखने को मिली। शनिवार को 10 से 12 लाख रुपये राजस्व प्राप्ति की उम्मीद है। इधर, मैगलगंज, पलिया, निघासन आदि मार्गों पर सुबह से लेकर शाम तक प्राइवेट बसों का संचालन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed