{"_id":"68866dd952adec33f50e0973","slug":"crowd-of-devotees-eager-to-see-the-deity-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-151741-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भक्तों का रेला, आराध्य के दर्शन की ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भक्तों का रेला, आराध्य के दर्शन की ललक
Sun, 27 Jul 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोला के अशोक चौराहा पर शिव मंदिर के मुख्य मार्ग की बैरिकेटिंग पर रूट डायवर्जन करता पुलिसकर्मी।
गोला गोकर्णनाथ। शिव नगरी में भक्ति का संगम उमड़ रहा है। नंगे पांव आ रहे भोले के दीवानों को न तन झुलसाती धूप की चिंता है और न तपती राह के कंकड़ों की परवाह। बस उन्हें अपने आराध्य भोलेनाथ के दर्शन की ललक है।
सावन के तीसरे सोमवार पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रवेश द्वार पर बैरियर बैरिकेडिंग लगाकर शहर के अंदर भारी वाहनों, रोडवेज बसों की आवाजाही की मनाही करते हुए मुख्य मार्गो को सील कर दिया गया है। शिव मंदिर के मुख्य मार्गों अलीगंज रोड, सिनेमा रोड, मिल रोड, स्टेशन रोड पर केवल पद यात्रियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
रविवार से ही गंगा घाटों व अन्य नदियों से जलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का समूह उमड़ने लगा। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए रविवार की शाम से ही शिव भक्तों ने नगर में अलग-अलग स्थान पर डेरा जमा लिया।
विज्ञापन
शहर में आस्था के विविध रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं श्रद्धालुओं का दल भव्य झांकियां के साथ आ रहा है तो कहीं सीटी बजाता हुआ डाक कांवड़ियों का दल सरपट पौराणिक शिव मंदिर की ओर जाता दिख रहा है, तो कोई अपनी मनौती और मन में शिव की आस्था लिए धूप में तप रहे मार्ग पर दंडवत प्रणाम करता हुआ मंदिर जा रहा है।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार भीमचंद के साथ तीसरे सोमवार को लेकर मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं देखीं।
तेज धूप में तप कर मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु : कॉरिडोर निर्माण से पहले मुख्य मार्ग में छाया के लिए टिन शेड पड़ा था। परिसर में कई धर्मशाला, सत्संग हॉल थे, लेकिन वर्तमान में श्रद्धालुओं की राहत के लिए कहीं भी छाया का प्रबंध नहीं है। मुख्य मार्ग में लोहे दीर्घा के कई घंटे तपने के बाद शिव भक्त गर्भ ग्रह में प्रवेश पाते हैं। पिछले दिनों कई श्रद्धालुओं की की तबीयत उमस भरी गर्मी में खराब हो गई थी।