फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crowd gathered in the district hospital... 1191 new patients arrived

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़... 1191 नए मरीज पहुंचे

Tue, 26 Nov 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the district hospital... 1191 new patients arrived
लखीमपुर खीरी/ओयल। रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ बढ़ गई। पर्चा काउंटर, ओपीडी और दवा काउंटर पर लाइन लग गई। कई मरीजों को पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और खून की जांच तक सीमित रहे। जांच रिपोर्ट और दवा के लिए अगले दिन की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को 1191 नए मरीज पहुंचे। बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 890, शुक्रवार को 940 और शनिवार को 850 था। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, जोड़ोें का दर्द व सांस की समस्या के थे। प्रत्येक ओपीडी में भीड़ रही। सबसे ज्यादा फिजिशियन के पास मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

जबकि दूसरे नंबर पर स्किन, तीसरे नंबर पर ईएनटी, मानसिक रोग आदि जगह भीड़ नजर आई। फिजिशियन रोहित पाठक ने कहा कि मौसम काफी बदल चुका है। इस मौसम में थोड़ी से लापरवाही भारी पड़ सकती है। ठंडा पानी पीने, ठंडी हवा लगने आदि की वजह से बीमारियां ज्यादा घेर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दिव्यांग शिविर में भी रही भीड़
जिला अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांजनों के लिए शिविर लगता है। शिविर में डॉक्टरों का पैनल बैठता है, जो दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाते हैं। इसी के आधार पर दिव्यांजनों को प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। सोमवार को शिविर में दूरदराज से काफी दिव्यांजन पहुंचे। शिविर में पहुंचने के लिए पहले से ही ऑनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में कई दिव्यांग ऐसे ही पहुंच गए, जिनको वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed