{"_id":"67db09c44e93ce95b00a821a","slug":"cross-examination-of-witness-in-tikunia-violence-case-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-141636-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा केस में गवाह से जिरह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा केस में गवाह से जिरह आज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस की सुनवाई के दौरान पलिया के प्रेमनगर निवासी जसप्रीत सिंह ने बुधवार को अपनी गवाही एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में दर्ज कराई। गवाह जसप्रीत के बयान के बाद बचाव पक्ष की ओर से उससे जिरह शुरू कर दी गई है। अदालती समयावधि तक जिरह पूरी नही हो पाने के कारण अदालत ने मामले की सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रखने का आदेश दिया है।
डीजीसी क्रिमनल और वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने बुधवार को पलिया थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर निवासी जसप्रीत सिंह को पेश किया। उसने अपने बयान दर्ज कराते हुए बताया कि किसान आंदोलन के दौरान दबंगों ने किस तरह बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया था। बचाव पक्ष की ओर से तीन अधिवक्ताओं ने गवाह की विश्वसनीयता को लेकर उससे जिरह शुरू कर दी।
सवाल जवाब का दौर अदालती समय समाप्त होने तक पूरा नहीं हो सका, लिहाजा अदालत ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।
क्राॅस केस में भी गवाही जारी
क्राॅस केस मामले में अभियोजन की ओर से गवाह अर्जुन गुप्त की गवाही दर्ज कराने के लिए एडीजीसी शिव गोविंद राठौर की ओर से 311 सीआरपीसी की अर्जी पेश कराई गई थी। इसे मंजूर करते हुए एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह ने गवाह सूची से छूटे गए गवाह अर्जुन गुप्त को तलब किया था। अर्जुन गुप्त ने भी गुरविंदर सिंह सहित चार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले में अपने बयान दर्ज कराए। इसमें बचाव पक्ष ने अर्जुन गुप्त से जिरह कर ली है।