फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cross case hearing postponed, now hearing on August 22

सावन के आखिरी सोमवार को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब

Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cross case hearing postponed, now hearing on August 22
भुइफोरवानाथ मंदिर पर पूजा करते श्रद्धालु।
सावन के आखिरी सोमवार को उमड़ा श्रद्घालुओं का सैलाब
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को पूरे दिन वातावरण हर हर महादेव और बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। शिव मंदिरों में घंटा घड़ियाल की आवाज ने माहौल को शिवभक्ति से सराबोर कर दिया। भोर पहर से ही शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने कतारबद्घ होकर अनुशासन के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब नजर आया।
शहर के भुइफोरवानाथ शिव मंदिर पर सुबह चार बजे से ही श्रद्घालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई थीं। देर रात तक यह कतारें कम नहीं हुईं। शिवभक्तों ने गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और शकर से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यहां देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

शहर से करीब नौ किलोमीटर दूर महाभारत कालीन लिलौटीनाथ मंदिर में दिन भर मेला लगा रहा। हजारों श्रद्घालुओं ने पूजा अर्चना की। सुबह से लगी लंबी-लंबी कतारें देर रात तक कम नहीं हुईं। दूर-दूर से आए कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। इलाके के मंदिर टेढ़े नाथ, जंगली नाथ मंदिर, पालन नाथ मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को काफी भीड़ रही। मेला परिसर में कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया।

देवकली में 551 क्विंटल बर्फ से सजाए गए भोलेनाथ
फरधान। देवकली पावन धाम स्थित देवेश्वर महादेव का 551 क्विंटल बर्फ से शृंगार किया गया। उनके दर्शन के लिए सोमवार की सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। भूतनाथ के अवसर पर शिवजी का 551 क्विंटल बर्फ से बाबा बर्फानी के रूप में शृंगार किया गया। बाबा देवेश्वर नाथ मंदिर शिव जी का यह छठवीं बार शृंगार किया गया है।

सावन के अंतिम सोमवार को रात एक बजे ही शुरू हो गया जलाभिषेक
गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार को छोटीकाशी में रात एक बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। वहीं, खुटार रोड पर अहमदनगर स्थित बाबा क्लेशहरण धाम पर शिव भक्तों की भीड़ रही।
दूरदराज से आए शिवभक्त मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व गोकर्णतीर्थ में स्नान करने के बाद भगवान भोलेनाथ के मंदिर के लिए प्रस्थान किया। कई बैरिकेडिंग पार करने के साथ श्रद्धालुओं ने माता पार्वती भगवान गणेश का पूजन कर गर्भ गृह में प्रवेश किया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन ने शिव मंदिर, गोकर्ण तीर्थ, भूतनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तो सुरक्षा व्यवस्था में सीओ राजेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी के जवान एनसीसी कैडेट और वालंटियर लगे रहे।
ममरी। अहमदनगर के प्राचीन क्लेश हरण मंदिर में बेलपत्र, धतूरा, प्रसाद चढ़ाकर जलाभिषेक कर पूजन किया और बाबा भूतनाथ डमरूआ वाले के जयकारे लगाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहे। तमाम भक्तों ने बाबा नरसिंह की समाधि पर मदिरा पुष्प चढ़ाकर पूजन किया।

डीएम-एसपी ने भी लिया भंडारे में हिस्सा
गोकर्णतीर्थ के निकट नीलकंठ मैदान में श्री अग्रवाल सभा और श्री शिव सेवक दिल्ली शाखा छोटीकाशी द्वारा कराए जा रहे भंडारे में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीम अनुराग सिंह आदि अधिकारियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सावन के अंतिम सोमवार पर बजाज चीनी मिल सहित कई समाजसेवी संस्थाओं ने भंडारे कराएं और प्याऊ लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed