फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crops spread in fields due to rain, zero loss in revenue record

Lakhimpur Kheri News: बारिश से खेतों में पसरीं फसलें, राजस्व रिकॉर्ड में क्षति शून्य

Mon, 04 Mar 2024 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Crops spread in fields due to rain, zero loss in revenue record
लखीमपुर खीरी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जहां किसानों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है, वहीं राजस्व रिकॉर्ड में फसल क्षति का कोई आकलन या अनुमान नहीं है। डीएम के निर्देश पर लेखपालों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में सातों तहसीलों में कोई फसल क्षति नहीं हुई है। सिर्फ मितौली के अलावा कहीं और नुकसान की ख़बर नहीं है। उधर, मामले में कृषि विभाग ने कर्मचारियों को फील्ड सर्वे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से जहां बिजली गिरने से मितौली में एक की मौत हुई है, वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मितौली तहसील के सिकंदराबाद में घर के बाहर बैठे बुजुर्ग रामचरन (80) की बिजली गिरने से मौत हो गई। मामले में सीएम योगी ने प्रशासनिक अफसरों को 24 घंटे के अंदर पीड़ित परिवार को सर्वे कर मुआवजा उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन

आदेश के बाद हरकत में आए अफसरों ने सर्वे कराया है। राजस्व विभाग का दावा है कि सातों तहसीलों में फसल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया है। आपदा विभाग की तरफ से सीएम राहत कोष से चार लाख की साहयता पीड़ित परिवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि अब तक किसी किसान ने फसल नुकसान की सूचना नहीं दर्ज करवाई है। ऐहतियातन विभागीय कर्मचारियों को फसलों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। आज कर्मचारियों से फसलों के सर्वे को लेकर रिपोर्ट प्राप्त होगी, उसी के बाद कुछ कहा जा सकेगा।


इस साल 14,324 किसानों को मिला 10.60 करोड़ का मुआवजा

लखीमपुर खीरी। इस साल 2023-24 में बारिश व बाढ़ से बर्बाद फसलों का शासन ने कुल 14,324 किसानों को मुआवजा दिया है। एसआरए आपदा रामनरेश भार्गव ने बताया कि इस साल बारिश और बाढ़ से कुल 14,324 किसान लाभान्वित हुए हैं। कुल 12.27 करोड़ की फसल क्षति हुई है जिसमें से 10.60 करोड़ रुपये किसानों को वितरित किए गए हैं। इसमें खरीफ की फसल चावल, मक्का, बाजरा, रागी, दालें, सोयाबीन, मूंगफली आदि का नुकसान शामिल है। 6853.66 हेक्टेयर में बोई फसल प्रभावित हुई है। बताया कि अन्य किसानों के भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है। संवाद

04lkh_9, 04lkh_10, 04lkh_11
बेमौसम की बारिश ने फसलों को पहुंचाया नुकसान, घरों में भी भरा पानी

पलियाकलां/मझगईं। रविवार रात से इलाके में हुई मूसलाधार बारिश ने खेतों में लगी गेहूं की फसल को जहां गिरा दिया है, वहीं लाही की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। मोहम्मदी क्षेत्र के राजापुर के किसान राजेंद्र सिंह, खजुहा के कमलेश वर्मा और उचौलिया के किसान निशान सिंह का कहना है कि सरसों व गेहूं की फसल को 25 फीसदी नुकसान पहुंचा है। उधर, मझगईं में किसानों की गेहूं की फसल गिर गई वहीं बारिश ने गन्ना बोवाई में भी रुकावट पैदा की है। नौगवां कस्बा से खालेपुरवा गांव जाने वाला मुख्य डामर मार्ग तालाब बन गया। बेला कलां जाने वाली रोड पर भी निकलना मुश्किल हो गया है। संवाद


फसल नुकसान का तहसीलदार करेंगे निरीक्षण
धौरहरा। क्षेत्र में बेमौसम बारिश से गन्ना,गेहू,मटर,मसूर की फसल को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मामले में तहसीलदार ने खुद ही निरीक्षण करने की बात कही है। तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल ने बताया कि क्षेत्र में किसानों की फसलों को आंशिक नुकसान हुआ है, जो धूप निकलते ही सूख जायेगा। कहा कि फसल नुकसान का मुआयना वह खुद खेत पर जाकर करेंगे, जिससे कहीं कोई गड़बड़ी न हो पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed