फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crops fell due to heavy rains, waterlogging... had to bear the brunt of power cut.

Lakhimpur Kheri News: तेज बारिश में गिरीं फसलें, जलभराव... झेलनी पड़ी बिजली कटौती की मार

Sat, 28 Sep 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Crops fell due to heavy rains, waterlogging... had to bear the brunt of power cut.
शुक्रवार को सुबह से हो रही बारिश के बाद सदर ब्लाक के रास्ते पर हुए जलभराव से बचकर निकलते लोग। स
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं कुछ स्थानों पर जलभराव, बिजली कटौती जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से पलिया-भीरा मार्ग पर फिर पानी चलने लगा। बरसात के बाद नदियों के उफनाने की आशंकाएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

जिले में सुबह करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहावना कर दिया। कई दिन से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बरसात के बाद गर्मी से निजात तो मिला, मगर जलभराव की समस्या ने आवागमन बाधित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के बाद बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानियां झेलनी पड़ीं। स्टेशन रोड पर जलभराव होने से कुछ देर के लिए आवागमन में दिक्कतें आईं। लखीमपुर सदर ब्लॉक की सड़क पर जलभराव के बाद तालाब जैसा नजारा दिखा। ब्लॉक कर्मचारियों और ग्रामीणों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन


---------------
तेज बरसात से धान, उड़द और मूंग की फसल को नुकसान
लखीमपुर/मोहम्मदी। तेज हवा और बरसात से गन्ना-धान की फसल गिर गई। मोहम्मदी क्षेत्र के किसान अनुज वर्मा, सुंदर लाल, अमित, सौरभ आदि ने बताया कि गन्ने-धान की फसलों को नुकसान हुआ है। फसल गिरने से उपज कम होगी। वहीं अमीरनगर और बिजुआ क्षेत्र में भी बारिश के बाद धान की फसलें गिर गईं। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि बारिश व हवा के चलते फसलें गिर गईं हैं। धान, उड़द, मूंग, तिल की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश रुकने पर फसलों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed