फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crops drowned...people of Dhobiana moved towards safe place

Lakhimpur Kheri News: फसलें डूबीं... सुरक्षित स्थान की ओर बढ़े धोबियाना के लोग

Fri, 05 Jul 2024 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Crops drowned...people of Dhobiana moved towards safe place
बढ़ा शारदानदी का जलस्तर। संवाद
महेवागंज। फूलबेहड़ में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी के करीब बसे धोबियाना, शंकरपुरवा, चुखरीपुरवा, पकरियापुरवा और नयनपुरवा के वाशिंदों के माथे पर बल पड़ गए हैं। उन्हें नदी के कटान का डर सता रहा है। हालांकि राजस्व अधिकारियों का कहना है कि नदी में पानी बढ़ा है, लेकिन अभी कटान नही हो रहा। धोबियाना गांव में अफरा तफरी का माहौल है। गांव में नदी खड़ंजा मार्ग के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


बारिश के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। नदी के करीब वाले गांवों के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ी है। करीब तीन दिन पहले नवागत सीडीओ अभिषेक कुमार ने भी गांव का मौका मुआयना किया था। ग्रामीणों की समस्याएं जानी थीं। ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए ठोकर बनवाने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि शारदा नदी में जलस्तर बढ़ जाने से गांव पर कटान का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

धोबियाना में स्थायी और अस्थायी करीब 70 घर हैं। इसके समीप शंकरपुरवा भी जद में है। नदी के उफनाने से खेतों में खड़ी गन्ना, मक्का और चरी की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। गांव वालों का कहना है कि नदी फैल कर गांव के समीप सुतिया नाले में पहुंच गई है। खड़ंजा कटने से गांव का रास्ता बंद हो सकता है। राजस्व कर्मी गांव में सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल अनुज ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से कटान की आशंका है। धोबियाना गांव में नदी रास्ते के करीब पहुंच गई है। इस गांव में करीब 300 की आबादी है। गांव निवासी राकेश, परशुराम, चंद्रिका, रमेश, पानी लाल, राम प्रसाद और फत्तू ने बताया कि नदी से खतरे को देख वह एहतियातन ऊंचे स्थान तटबंध की ओर जा रहे हैं। आरोप लगाया कि मदद तो दूर कोई जनप्रतिनिधि झांकने तक नही आया।
-----------------------
नदी में जल स्तर बढ़ा है। हालांकि, अभी कटान की स्थित नहीं है। हम लोग बराबर नजर बनाए है। हर संभव मदद की जाएगी।
अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार सदर

बढ़ा शारदानदी का जलस्तर। संवाद

बढ़ा शारदानदी का जलस्तर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed